Public Holiday In October : यदि आप भी एक सरकारी कर्मचारी है या स्टूडेंट है और आप भी यह जानना चाहते हैं कि, अक्टूबर माह में कितने बैंक हॉलिडे या सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी प्रदान की जाएगी या कितने दिन स्कूल बंद होंगे। तो हम आपको बता दें कि, अक्टूबर माह त्योहार से भरा हुआ है और इस माह में बहुत ही अधिक छुट्टी देखने को मिलेगी। ऐसे में यदि आप भी अक्टूबर में होने वाली सभी छुट्टियों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
इतने दिन की होगी छुट्टी
यदि आप एक आम आदमी है और आप भी किसी कारण बस बैंक या सरकारी ऑफिस में जाते हैं और वहां जाकर आपको पता चलता है कि आज छुट्टी है तो आपका पूरा समय बर्बाद हो जाएगा। ऐसे में आप पहले ही जानेंगे कि, इन दिनों में बैंक बंद रहेगी और इन दोनों में बैंक खुली रहेगी।
इसके बारे में हम आपको बता दें कि अक्टूबर के पहले ही दिन नवरात्रि समाप्त हो जाएंगे और महानवमी की छुट्टी होगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टी होगी। 3 और 4 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के कारण छुट्टी होगी वहीं 6 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष में छुट्टी होगी।
शुभ अवसर पर छुट्टी
7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर छुट्टी होगी खास तौर पर पूरा उत्तर प्रदेश इस दिन बंद रहेगा। इसकी घोषणा स्वयं श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गई है 10 अक्टूबर को करवा चौथ की छुट्टी रहेगी। 18 अक्टूबर को कती बिहू की छुट्टी रहेगी यह छुट्टी सिर्फ गुवाहाटी में होगी। 20 अक्टूबर को दीपावली नरक चतुर्दशी की छुट्टी होगी और 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन दीपावली की छुट्टी होगी।
22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा 23 अक्टूबर को भाई दूज और 27 अक्टूबर को छठ पूजा के उपलक्ष में छुट्टी होगी। 28 अक्टूबर को भी छठ पूजा के उपलक्ष में कई जगहों पर छुट्टी की जाएगी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन पर पूरा गुजरात बंद रहेगा।